Tuesday, January 8, 2019

29 जनवरी को भारत में लॉन्च होगा 48MP कैमरे वाला Honor V20

चीनी कंपनी हुआवे की सबसिडरी ऑनर ने हाल ही में Honor V20 लॉन्च किया है. भारत में यह स्मार्टफोन 29 जनवरी को लॉन्च होगा. भारत में इस स्मार्टफोन को ऐमेजॉन इंडिया पर खरीद सकेंगे. चीन में इसे कंपनी ने दिसंबर में पेश किया था. इंटरनेशनल मार्केट के लिए इसे कंपनी पेरिस में 22 जनवरी को लॉन्च करेगी.

यह स्मार्टफोन कई मायनों में खास है, क्योंकि ये कुछ नए फीचर्स के साथ आ रहा है. यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाला पहला पंचहोल डिस्प्ले वाला फोन होगा. इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले के अपर कॉर्नर में पंचहोल में कंपनी ने फ्रंट कैमरा एंबेड किया है. इसके अलावा इसकी दूसरी बड़ी खासियत इसमें दिया गया 48 मेगापिक्सल का कैमरा. भारतीय मार्केट में 48 मेगापिक्सल वाला यह पहला स्मार्टफोन होगा.

क्या होगी इसकी कीमत
चीन में Honor V20 की कीमत 2,999 युआन (लगभग 30,400) रुपये से शुरू है. इतनी कीमत पर 6GB रैम के साथ 128GB मेमोरी वेरिएंट मिलेगा. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम है और इसकी कीमत 3,499 युआन (लगभग 35,500 रुपये) है. इस फोन के Moschino एडिशन की कीमत 3,999 युआन (लगभग 40,600 रुपये) है. भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 35 से 40 हजार रुपये तक हो सकती है.

Honor View 20 स्पेसिफिकेशन्स
Honor View 20 में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका ऐस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 का है. इसमें 7nm का ऑक्टाकोर HiSilicon Kirin 980 प्रोसेसर दिया गया है और रैम 8GB है. मेमोरी वेरिएंट्स अलग अलग हैं. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और इसमें यूएसबी टाइप सी दिया गया है.

यह स्मार्टफोन Android 9 Pie बेस्ड Magic UI पर चलता है. फोटॉग्रफी के लिए इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.8 है. दूसरा सेंसर 3D टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) के लिए दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

डिस्प्ले ब्राइट और कलरफुल है, व्यूइंग एंगल भी अच्छा है. लगातार गेमिंग में भी कोई दिक्कत नहीं आती और बेजल कम होने की वजह से वीडियोज देखने का भी अनुभव शानदार रहा है. इसकी डिस्प्ले 5.99 इंच की है और ऐस्पेक्ट रेश्यो 19:9 का है.

फोटॉग्रफी के लिए इस सेग्मेंट में ये स्मार्टफोन बेस्ट है और अच्छी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं. डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है दूसरा 20 मेगापिक्सल का है. सेल्फी के लिए भी इसमें 20 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. गूगल लेंस फीचर भी दिया गया है जो ऑब्जेक्ट के बारे में जानकारी देता है.

कुल मिला कर ये स्मार्टफोन इस सेग्मेंट के हिसाब से काफी बेहतर है और अब इसकी कीमतें कम हो गई हैं तो ये बेस्ट है. आप इसे खरीद सकते हैं. ब्लॉटवेयर नहीं चाहिए, प्योर गूगल एंड्रॉयड यूज करना चाहते हैं तो ये स्मार्टफोन आपके लिए लंबे समय तक चलेगा.

No comments:

Post a Comment